Jalandhar News: सड़क हादसे में Civil Engineer सहित नौजवान की मौत

जालंधर: गोराया के बोपाराय नहर पुल पर बाइक सवारों को अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें मरने वाले युवकों में एक छह बहनों का, जबकि दूसरा 2 बहनों का भाई था। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ गोराया सिकंदर सिंह विर्क व गांव घुड़का के अशोक महे ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शनिवार रात बोपाराए नहर पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उक्त मृतकों की पहचान सिमरजीत महे पुत्र बलदेव राम निवासी गांव घुड़का जोकि सिविल इंजीनियर था तथा लाली पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव घुरका, थाना गोराया जोकि 6 बहनों का इकलौता भाई था, 10वीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि अभी तक अज्ञात वाहन का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है। युवकों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *