Jalandhar News: दोमोरिया पुल के नीचे लगी भीषण आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के नीचे खाली प्लाट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिसके बाद आस पास के लोगों ने जब आग की लपटें देखी तो घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मियों ने कहा कि उन्हें देर रात 11 बजे दोमोरिया पुल के नीचे खाली प्लाट में आग लगने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद मौके पर आकर देखा कि आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। इस दौरान मौके पर 2 गाड़ियों की मदद से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना है कि शरारती अनंसरों द्वारा खाली प्लाट में पड़े कूड़े को ढेर को किसी ने आग लगा दी थी। जिसके बाद देखते ही देखते आग फैल गई। लोगों द्वारा फिर घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *