Jalandhar News: Burlton Park से पहले Sports Industry में पहुंचे CM Mann और Kejriwal, देखें Live

रग्बी वर्ल्ड कप बॉल्स की शिपमेंट को किया रवाना

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल आज बर्ल्टन पार्क में स्पोर्ट्स हब का उद्धघाटन करेंगे। इससे पहले सीएम मान और अरविंद केजरीवाल लेदर कांप्लेक्स में स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में पहुंचे। जहां उन्होंने रग्बी वर्ल्ड कप बॉल्स की शिपमेंट को रवाना किया। जिसके बाद अब वह बर्ल्टन पार्क में स्पोर्ट्स हब का उद्धघाटन करेंगे।

वहीं मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि स्पोर्ट्स कैपिटल में रग्बी शिपमेंट के लिए लंदन के लिए रवाना की गई। जालंधर की बनी रग्बी से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेला जाता है। जालंधर के क्रिकेट बैट से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेला जाता है। इसी के चलते इसे जालंधर से बने फुटबॉल से फीफा वर्ल्ड कप के मैच खेले जाते है जो कि पंजाब के मान करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि चुनाव कैपेन में केजरीवाल ने कहा था कि इसे स्पोर्ट्स हब के तौर पर बनाया जाए। जहां हजारों की गिनती में लोगों को इंडस्ट्री से काम मिला हुआ है। वहीं भारतीय हॉकी टीम को लेकर कहा कि भारतीय हॉकी टीम में जालंधर से 8 खिलाड़ी है। वहीं भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल पंजाब के खिलाड़ी रूप में टीम में शामिल है। वहीं फुटबॉल में पंजाब की महिला शामिल है, यह पहली बार है कि भारतीय टीम की 3 खेलों में पंजाब के खिलाड़ी शामिल है।

इसी के चलते वह 17 साल बाद राज्य को नए स्पोर्ट्स हब के रूप में एक तोहफा देंगे। जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल बर्ल्टन पार्क 77.77 करोड़ के उक्त प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। सीएम मान के इस प्रोग्राम को लेकर करीब 6 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अलर्ट पर हैं। वहीं प्रशासन द्वारा तैयारियों के पुख्ता प्रबंध पहले से किए जा चुके है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *