Jalandhar News: इस इलाके में व्यक्ति से मारपीट को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोबिंद नगर में नौजवान के साथ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई। इस घटना को लेकर लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने नौजवान को काबू करके दूसरे पक्ष से मामले को लेकर बात की। जिसके बाद पता चला कि उक्त नौजवान मोगा का रहने वाला है और वहां एक पार्टी से पैसे लेकर जालंधर आ गया था और गोबिंद नगर में रहने लग गया। जिसके बाद उक्त पार्टी के लोग और पुलिस कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। इस दौरान पार्टी के लोगों द्वारा नौजवान के साथ मारपीट की गई।

जिसके बाद घटना द्वारा भारी हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में पुलिस कर्मी ने कहा कि मोगा की कंपनी के कर्मियों ने नौजवान से पैसे लेने थे, जिसके चलते थाना प्रभारी ने उन्हें पार्टी के लोगों के साथ घटना स्थल पर भेजा है। वहीं व्यक्ति ने कहा कि नौजवान उनके पास काम खेतीबाडी का काम करता है और उनका ट्रैक्टर चलाता है। जिसके बाद वह बिना बताए पैसे लेकर भागकर जालंधर में आ गया। वहीं उक्त व्यक्तियों का कहना है कि उन्होंने नौजवान के साथ कोई मारपीट नहीं की है। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

व्यक्ति का कहना हैकि उसने नौजवान से 25 हजार रुपए लेने है। दूसरी ओर नौजवान ने कहा कि उसने सिर्फ 10 हजार रुपए देने है। नौजवान ने कहा कि वह 9 हजार रुपए महीना लेता था। 2 दिन पहले वह बताकर आया कि वह बच्चे को लेकर जालंधर जा रहा है और ऐसे में उसे कुछ पैसे चाहिए। लेकिन उन्होंने एक रुपया नहीं दिया और खाना भी नहीं दिया। जिसके बाद आज पुलिस कर्मी के साथ सिख व्यक्ति उसके घर आ गया और पुलिस कर्मी व व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *