Jalandhar News: बिजली विभाग में बड़ा घोटाला, बिल लेकर कर्मचारी ने जमा किए अपने निजी खाते में 6.91 लाख

जालंधर(ENS): जमशेर स्थित बिजली विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। विभाग में तैनात कर्मचारी दीपक जरिआल पर आरोप है कि उसने लोगों से बिजली के बिल लेकर सरकार के खाते में जमा करवाने की बजाय वह रकम अपने निजी बैंक खाते में जमा करवा ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब विभाग के उच्च अधिकारियों ने रिकार्ड की जांच की, जिसमें 6 लाख 91 हजार रुपये की भारी कमी पाई गई।

सूत्रों के अनुसार, सीनियर कार्यकारी इंजीनियर कपूरथला ने जब रिकार्ड खंगालना शुरू किया तो सामने आया कि दीपक जरिआल नियमित रूप से उपभोक्ताओं से बिल की राशि वसूलकर उसे सरकारी खाते की जगह निजी खाते में डाल रहा था। रिकार्ड में गड़बड़ी सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर कार्यकारी इंजीनियर ने तुरंत थाना सदर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपक जरिआल के अलावा रिकार्ड की निगरानी और रखरखाव में लापरवाही बरतने के चलते मंडल लेखराज, एसएसई कुलविंदर सिंह और मनजिंदर के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआइ मनजीत राम ने बताया कि चारों के खिलाफ जांच के बाद केस दर्ज किया गया है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *