Jalandhar News: ANTF ने 367 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर दबोचे

जालंधर (ens): एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भरी मात्रा मे नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह निवासी शहीद उधम सिंह नगर, अमृतसर और गुरजंट सिंह निवासी न्यू कोट मीत सिंह, अमृतसर के रूप में हुई है।

एआईजी जालंधर रेंज जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि डीएसपी सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार और उनकी टीम ने अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित तार वाले पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो युवकों ने पुलिस को देखकर घबराहट में पीछे भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों से 367 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान सामने आया कि चरणजीत सिंह एक अहाते में काम करता है और आर्थिक तंगी के चलते नशा तस्करी में जुड़ गया। वहीं, गुरजंट सिंह दो महीने पहले ही दुबई से लौटा था और जल्दी अमीर बनने की चाह में इस गलत राह पर चल पड़ा।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ ANTF पुलिस स्टेशन मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ जारी है और पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि नशा कहां से आया था और किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *