Punjab News: बरेली से 14.370 किलो अफीम लेकर आ रहे इनोवा सवार 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं आज पुलिस ने इनोवा कार सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.370 किलो अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया लालड़ू थाने की पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान उतराखंड नंबर की इनोवा कार सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान पुलिस शक के आधार पर कार चालक के पास गए और उनकी गाड़ी की तालाशी ली गई।

तालाशी के दरौान गाड़ी से 14.370 किलो अफीम बरामद की गई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रणजोत सिंह और जसवीर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों में से रणजोत सिंह पर 2021 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि जसवीर सिंह पर भी पहले से 2019 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।

आरोपियों के खिलाफ 87 नंबर एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी बरेली से यह अफीम की खेप लेकर आए थे और इसे मोहाली के रास्ते से तरनतारन लेकर जाना था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएंगा। पूछताछ में अन्य खुलासे हो सकते है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह 2 से 3 बार यह खेप लेकर आ चुके है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *