Jalandhar News: पूर्व CM Vijay Rupani के निधन पर कालिया का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर: गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी में आज रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में प्लेन क्रैश के बाद धमाका के बाद आसमान में काला धुंआ फैल गया। वहीं इस विमान में 243 के करीब यात्री सवार थे। इन यात्राओं में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब के प्रभारी विजय रुपाणी भी यात्रा कर रहे थे। जिनकी प्लेन में सवार यात्रियों सहित मृत्यु हो गई। इस हादसे को लेकर पंजाब पूर्व मंत्री सीनियर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में और इंडिया का गोइंग 787 प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें 243 के करीब यात्री थे और इसी प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे। जिन्होंने इंग्लैंड में बेटी से मिलने के लिए जाना था। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन को जाना था। लेकिन प्लेन टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया। उन्हें जानकारी मिली है कि जितने भी व्यक्ति इसमें सवार थे उनका बचना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके पारिवारिक सदस्यों पर दुख की घड़ी है। उनका कहना था अस्मत हुए इस प्लेन क्रैश से किसी को नहीं पता था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भी नहीं पता था कि विजय रुपाणी का यह आखरी दिन होगा।

मनोरंजन कालिया ने कहा कि पंजाब में चुनाव के दौरान विजय रुपाणी के साथ कैंपेन की थी और बहुत कुछ उनसे सीखने को मिला था। विजय रुपाणी एक सीनियर लीडर भी थे। जिसे राजनीति की समझ समझने को मिली थी। कालिया ने विजय रुपाणी के पंजाबी पर भारी से लेकर चुनाव में की गई कंपन को लेकर और उनके साथ बिताए समय को लेकर काफी कुछ बातें बयान की। इस हादसे पर उन्होंने शोक प्रगट किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *