Jalandhar News: Duggal Shop पर हमला करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, ADCP-1 का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मिलाप चौक पर स्थित दुग्गल चांप पर निहंग बाणे में आए व्यक्तियों द्वारा तलवारों से हमला किया गया। इस मामले में बीते दिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, वहीं अब दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-1 आकर्षी जैन ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 3, जालंधर में स्थित दुग्गल वेज चांप शॉप के मालिकों पर 2 दिन पहले निहंग बाणें में आए सिंहों द्वारा हमला किया गया था।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 3 में धारा 109, 332, 191, 190 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 52/25 दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 2 व्यक्तियों की गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में सौरव सिंह उर्फ बाज, सौरव पुत्र सोनू निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *