Jalandhar News: Sodal Flyover में घुसा ट्रक, मची भगदड़, देखे Live

जालंधर (ENS): गोपाल नगर गाजीगुला से सोढल की ओर जाते फ्लाईओवर पर ट्रक के एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्रक पुल शुरू होने से पहले पिल्लरों मे जा घुसा। जिसके बाद पुल पर जाम लग गया।

ट्रक के ड्राइवर जसबीर सिंह ने बताया कि वह अमृतसर का रहने वाला है उसने मकसूदा मंडी जाना था। वर्कशॉप चौक पर किसी ने उसे गलत रास्ता बता कर फ्लाईओवर की तरफ भेज दिया। जब वह यहां पहुंचा, तो सामने से एक्टिवा पर बच्चे आ रहे थे। जिस कारण ट्रक पिल्लर से जा टकराया। बता दे कि यह पहली बार नहीं है कि कोई हैवी लोड व्हीकल पुल के पिल्लरों से टकराया हो। ऐसे हादसे अक्सर इस पुल पर देखने को मिलते रहते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *