Loan App के जरिए 68 हजार करोड़ की ठगी, 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

Written by

in

4 देशों में बनाई 146 फर्जी कंपनिया

मोहालीः Chinese Loan App के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 4 देशों में 146 फर्जी सेल कंपनियां बनाई हुई थी। इस दौरान पिछले 3 सालों में 68 हजार करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन करके ठगी मारी। आरोपी लोगों को लोन के नाम पर फंसा लेते थे। Chinese Loan App में 2 आरोपियों को दिल्ली की ईडी ने गिरफ्तार करके जांच की। पूछताछ के बाद आरोपियों से मामले को लेकर खुलासे हुए। दरअसल, बीते दिन साइबर सेल थाना दिल्ली की पुलिस पुनीत महेश्वरी और आशीष कक्कड़ को गिरफ्तार करके मोहाली लेकर आई थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने भारत के अलावा सिंगापुर, हांगकांग, चीन और थाइलैंड में 146 फर्जी सेल कंपनियां बनाई हुई थी। अब तक 146 फर्जी कंपनियों में से मात्र 3 सालों में 68 हजार करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन मिली है। यह सारा पैसा आरोपियों द्वारा साइबर ठगी के द्वारा जुटाया गया था। हवाले के रूप में यह सारा पैसा बाहर भेजा गया था। इन फर्जी कंपनियों के कई साझेदार हैं जो अभी भी फरार हैं। यह सारा खुलासा ईडी की चार्जशीट में सामने आया है। चंडीगढ़ साइबर सेल ने आधिकारिक तौर पर ईडी दिल्ली से रिपोर्ट मांगी है। पुनीत और आशीष को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और पूछताछ में फर्जी कंपनियों का खुलासा हुआ। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद अक्टूबर में आशीष को जमानत मिल गई थी और पुनीत की दिसंबर में जमानत हुई थी। अब तक डीजीपी सुरिंदर सिंह यादव की केस पर नजर बनाई हुई है। इन दोनों को पकड़ने के लिए साइबर सेल ने छापेमारी भी की है लेकिन अभी तक ये दोनों साइबर सेल के हाथ नहीं आए हैं। पिछले कुछ दिनों से ईडी के अधिकारी कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। ये मामला सबसे पहले अगस्त 2021 में सामने आया था। जिसमें बैंग चिंगोआ को गिरफ्तार किया गया, तो उससे पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया था। ये अपराधी फर्जी आयात-निर्यात का काम दिखाकर 2 या 3 रुपये के सामान की लाखों में पेमेंट करके विदेशों में पैसे भेज देते थे और भारत का पैसा विदेशों में सीधे तौर पर नहीं बल्कि फर्जी कंपनियां बना भेजा जाता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *