Jalandhar News: इस इलाके में पहुंचे ADGP सहित भारी पुलिस, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह एडीसीपी-1 आकर्षी जैन भारी पुलिस फोर्स के साथ धानकिया मोहल्ले में पहुंची। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पहले भी नशे को लेकर मामले सामने आए थे। इस दौरान पुलिस की ओर से धर्मिंदर सिंह के इमारत पर कार्रवाई करते हुए धवस्त किया गया था। वहीं मौके पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ एडीजीपी डॉक्टर नरेश कुमार अरोड़ा ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सभी को मिलकर काम करना होगा।

यह मुहिम अकेली पुलिस या डॉक्टर नहीं पूरा कर सकते, बल्कि वह लोगों के सहयोग के साथ पंजाब में नशे को खत्म कर सकते है। उन्होंने बताया कि आज नशे के संदिग्ध इलाके में जाकर 8 जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कासो ऑपरेशन के तहत 8 इलाकों में से धानकिया मोहल्ला, बाबादीप सिंह नगर, रेड़ू, आबादपुर, अली मोहल्ला, गांव धीना, बस्तीशेख और बस्ती गुजा मोहल्ला शामिल है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं ढाबे पर कुछ समय पहले प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाने के बाद उक्त संचालक ने दोबारा से इमारत को खड़ा कर दिया है।

इस मामले को लेकर एडीजीपी ने कहा कि पुलिस तस्करों की इमारत को सीज कर सकती है। उसके लिए भी कोर्ट से ऑर्डर लेने के बाद कार्रवाई की जाती है। वहीं इमारतों को धवस्त किए जाने को लेकर कहा कि वह नगर निगम प्रशासन की ओर से अवैध इमारत के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जिसमें पुलिस प्रशासन को अप्रिय घटना से बचने के लिए उनका सहयोग करती है। इस दौरान नशेड़ियों को नशे से मुक्त करवाने के लिए उन्हें नशा मुक्त सेंटर में भर्ती करवाया जाता है। इन सेंटर में डॉक्टरों के साथ काउंसलर मुहैय्या करवाए जा रहे है। अब तक 264 नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *