Punjab News: दिन दहाड़े घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

Written by

in

मोहालीः जिले में दिन दहाड़े चोरों और स्नैचरों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं फेस-2 में दोपहर के समय चोर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया। हैरानी की बात यह है कि पहले एक शातिर चोर मोटरसाइकिल खोलकर मौके से चला गया। जिसके बाद दूसरा चोर 2 घंटे बाद आया और मोटरसाइकिल लेकर चला गया। इस घटना के दौरान चोरों को ना पुलिस का डर है और ना ही लोगों द्वारा पकड़े जाना का डर है। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों शातिर चोरों की तस्वीरें कैद हो गईं।

इस घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने मुंह पर कोई कपड़ा नहीं लपेटा हुआ था। लोगों का कहना है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद थाना पुलिस स्नैचरों को डराकर छोड़ देती है या फिर शिकायतकर्ता से समझौता करवा दिया जाता है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी फेस-2 इलाके में स्नैचिंग और चोरी की कई वारदातों को इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था। फेस-2 के रहने वाले पंकज ने बताया कि बच्चों की छुट्टियां होने के कारण वह हिमाचल में घर मिलने गए थे, पीछे से यामाहा मोटरसाइकिल चोरी हो गई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सीसीटीवी पर देखीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *