Jalandhar News : नहर में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

जालंधर: गोराया की अमन कालोनी में बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार डेढ़ वर्षीय बच्ची नानी के घर आई हुई थी, जहां बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान ईशानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नानी के घर आई विजय कुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी ईशानी अपने घर के बाहर नहर में गिर गई।

नहर में पानी आने के कारण बच्ची नहर में डूब गई। उसके परिजन उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना ले गए, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *