Jalandhar News: विनटेक प्रीलैम फैक्ट्री संचालक की बहू का दरिया से शव बरामद

जालंधर, ENS: महानगर में विनटेक प्रीलैम प्लाईवुड की फैक्ट्री के मालिक नरेश तिवारी की छोटी बहू 39 वर्षीय सोनम तिवारी शनिवार रात से ब्यास दरिया के पुल से लापता हो गई थी। वहीं आज बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। दरअसल, सोनम का दरिया से शव बरामद किया गया। बताया जा रहा हैकि इससे पहले गोताखोरों को सोनम के सैंडल बरामद हुए थे। जिसके बाद गोताखोरों द्वारा काफी समय तक सोनम की दरिया में तालाश की गई।

घटना स्थल से काफी दूर दरिया में सोनम की गोताखोरों को लाश बरामद हुई। बताया जा रहा हैकि मिक्की तिवारी की पत्नी सोनम तिवारी पत्नी 2 दिन पहले ब्यास दरिया में छलांग लगाई थी। कहा जा रहा हैकि सोनम घर से सहेली के साथ ब्यास नदी में गई थी, जहां उसने सहेली को गाड़ी में बैठने को कहा और खुद ब्यास नदी में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद आज तीसरे दिन सोनम का शव दरिया से बरामद किया गया।

“विनटेक प्रीलैम” और “वीर्गो पैनल प्रोडक्ट्स” प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक कंपनियों के मालिक नरेश तिवारी के परिवार का कहना है कि उनकी बहू किसी पूजा के सिलसिले में अमृतसर के ब्यास में गईं थी। जहां से विसर्जन के दौरान उनका पांव फिसलने के कारण वह दरिया में बह गईं थी। जिसकी पुलिस को लापता होने की शिकायत दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई तो आज गोताखोरों की मदद से सोनम का शव दरिया से पाया गया।

वहीं थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदरजीत सिंह ने कहा था कि उन्हें महिला के लापता होने की सूचना आई थी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई तो दरिया से आज सोनम का शव बरामद किया गया। गोइंदवाल साहिब में पुलिस ने सोनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिवार जालंधर से रवाना हो चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *