Jalandhar News: Burlton Park Stadium, Influencer और कनाडा में PM Modi के विरोध को लेकर सासंद भज्जी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बर्ल्टन पार्क स्टेडियम का उद्धाघटन करके इसे स्पोर्ट्स हब बनाने का ऐलान किया गया। वहीं इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम व राज्यसभा सासंद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स के शौकिन है। ऐसे में राज्य के लिए खुशी की बात है कि वह स्पोर्ट्स को लेकर उन्होंने युवाओं के बारे में सोचा। भज्जी ने कहा कि काफी सरकारें आई, लेकिन वह स्पोर्ट्स को लास्ट विषय रख देती है। सीएम मान खुद स्पोर्ट्स लवर है। वह हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबाल सहित अन्य गेम्स के शौकीन है। भज्जी ने कहाकि जब उनकी सीएम मान से मुलाकात हुई तो स्पोर्ट्स को फिर से बुलंदियों पर पहुंचाने को लेकर बात हुई।

दरअसल, स्पोर्ट्स में उसी तरह से एथलीट को लाने के बारे में विचार किया जिस तरह से पहले खिलाड़ियों ने पंजाब का नाम रोशन किया है। लड़के यहां पर प्रेक्टि्स करके ओलपिंक सहित अन्य बड़े मंच पर जाकर जालंधर का नाम रोशन करें। इस स्पोर्ट्स हब में क्रिकेटर, हॉकी पर नहीं बल्कि अन्य गेम शुरू करवाई जाएगी। भज्जी ने कहाकि अमृतसर में भी एक इंटरनेशनल स्टेडियम तैयार किया जाएगा। पंजाब को एक इंटरनेशनल स्टेडियम की जरूरत भी है। इसी तरह से लुधियाना में भी स्पोर्ट्स को लेकर स्टेडियम की जरूरत है। भज्जी ने कहा कि जहां राज्य में खेल के मैदान नहीं है, वहां नए मैदान बनाए जाएंगे। वहीं पुराने स्टेडियम को डिवेल्प किया जा रहा है।

तैयार हुए मुल्लांपुर स्टेडियम को लेकर भज्जी ने कहाकि वह एक इंटरनेशनल स्टेडियम है। इसी की तर्ज पर जालंधर में स्टेडियम बनाया जाएगा। आने वाली युवा पीढ़ी को हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें बाहर जाने की जरूरत ना हो। वहीं इन्फ्युलेंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या पर मीका की ओर से पंजाब के माहौल को लेकर दिए गए बयान पर भज्जी ने कहा कि हम सभ नागरिकों को चाहिए मिलकर पंजाब को खुशहाल बनाए। इस मामले को लेकर सरकार और पुलिस अपना काम कर रही है। पंजाब का माहौल किसी को भी खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पंजाब का माहौल खराब करने वालो के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। जालंधर को इंटरनेशल स्टेडियम बनाने को लेकर भज्जी ने कहाकि स्टेडियम को तैयार करने के लिए फंड भी आ चुका है।

इसे तैयार करवाने के लिए डीसी साहिब से बात की गई है। स्टेडियम को लेकर काम शुरू कर दिया गया है, जल्द ही एक साल तक स्टेडियम तैयार हो सकता है। कोच की कमी को लेकर भज्जी ने कहाकि कई दिग्गज जालंधर में स्पोर्ट्स के मौजूद है। ऐसे में उन्होंने अपील की है कि वह स्पोर्ट्स में युवा को खेल सिखाने केलिए आगे आए और युवाओं को प्रेरित करें। वहीं कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को लेकर बच्चों में विरोध पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर भज्जी ने कहाकि हर जगह कुछ शरारती लोग होते हैं उनका काम होता है विरोध करना। उन्होंने कहा कि जो बच्चे यह विरोध कर रहे है उन्हें शायद विरोध के बारे में पता भी नहीं होगा। भज्जी ने बच्चों के परिजनों से अपील की है कि वह विरोध की जगह प्याज का बीज लगाए और आपस में भाईचारे को कायम रखें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *