Jalandhar News: नशे का सेवन करके विवादो में घिरा डॉक्टर, महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ सरकार और पुलिस द्वारा भले ही मुहिम चलाते हुए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर नशे से युवाओं को दूर करने वाले डॉक्टर ही नशे का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टर खुद नशे का सेवन कर रहा है। इस दौरान डॉक्टर के नशे का सेवन करने की महिला द्वारा वीडियो बनाई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले डॉक्टर महिला को वीडियो बंद करने के लिए कहता है, लेकिन महिला वीडियो बंद करने से मना कर देती है। जिसके बाद डॉक्टर द्वारा गोली को एटीएम कार्ड से पीसकर नशा किया जाता है और उसके बाद वह महिला से फोन छीनकर कैमरा बंद कर देता है। वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर महिला के सरेआम थप्पड़ जड़ देता है। इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य स्टाफ घबरा गया। डॉक्टर का नाम अंतरपुनीत सिंह बताया जा रहा है। वहीं यह वीडियो होशियारपुर के दसूहा की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह डॉक्टर जालंधर के निजी अस्पताल में भी सेवाएं देता है। इस घटना की सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों द्वारा गहनता से मामले की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों का कहना हैकि मामला उनके ध्यान में आया है, जल्द मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। इस मामले मे अंतरपुनीत सिंह से संपर्क करना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है,तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *