Jalandhar News: प्लाईवुड कारोबारी की बहू सोनम का हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

कारोबारियों और नेताओं ने दी नम आंखों से विदाई

जालंधर, ENS: महानगर में प्लाईवुड कारोबारी नरेश तिवारी की बहू सोनम तिवारी का शव नहर से मिलने के बाद आज मॉडल टाउन में स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। सोनम को मुखाग्नी उनके पति मंदीप तिवारी उर्फ मिक्की द्वारा दी गई। इस दुख की घड़ी में नरेश तिवारी से दुख सांझा करने के लिए कई नेता श्मशानघाट पहुंचे। जहां अलग-अलग पार्टी के नेताओं व कारोबारियों द्वारा सोनम को नम आंखों से विदाई दी गई। 39 वर्षीय सोनम की शादी उनके बेटे मंदीप तिवारी उर्फ मिक्की के साथ हुई थी। बता दें कि सोमवार को सोनम का शव गोइंदवाल साहिब दरिया से बरामद किया गया है। वह शनिवार को अमृतसर के ब्यास के पास से लापता हुईं थी। नरेश तिवारी का परिवार “विनटेक प्रीलैम” और “वीर्गो पैनल प्रोडक्ट्स” नाम की 2 प्लाईवुड कंपनियों के मालिक हैं। सोनम के लापता होने के बाद से ढिलवां (अमृतसर) पुलिस को 40 घंटे बाद शव तरन तारन के गोइंदवाल साहिब से बरामद हुआ। इस दौरान नरेश तिवारी ने कहा था कि उनकी बहू किसी पूजा के सिलसिले में अमृतसर के ब्यास में गईं थी। जहां से विसर्जन के दौरान उनका पांव फिसलने के कारण वह दरिया में बह गईं थी। सोमवार दोपहर को गोइंदवाल साहिब साहिब से फोन आया कि सोनम का शव बरामद हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *