Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर में कर्मियों ने लगाया धरना, रखी ये मांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर: नगर निगम दफ्तर में कच्चे कर्मियों ने आज धरना लगा दिया है। यह धरना वाटर सप्लाई के कच्चे कर्मियों ने लगाया है। कर्मियों की मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए। मामले की जानकारी देते हुए परमजीत सिंह ने बताया कि कच्चे कर्मी पिछले 15 साल से काम कर रहे है, लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा। उनका कहना हैकि बार-बार उन्हें आश्वासन तो पक्का करने का दिया जाता है, लेकिन अब तक पक्के नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर को मांग पत्र दिया था। जिसमें कहा गया था कि उनकी पक्के करने की मांगों को जल्द पूरा किया जाए, नहीं तो बुधवार को धरना प्रदर्शन उनके द्वारा किया जाएगा। इसी को लेकर आज वाटर सप्लाई के कच्चे कर्मियों द्वारा यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में पानी किल्लत होने के बावजूद कर्मियों द्वारा दिन-रात मेहनत करके लोगों को साफ पानी मुहैय्या करवाया जाता है, लेकिन पिछले 15 सालों से वह पक्के करने के लिए प्रशासन से मांग कर रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *