Himachal News: आग लगने से 23 झुगियां जलकर हुई राख

Written by

in

बद्दी/सचिन बेंसल:  बद्दी के टोल बैरियर के समीप आग से 23 झुगियां जल कर राख हो गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान आंका गया है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया।  आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। बद्दी पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह आग सुबह 12 बजे लगी।  आग लगते ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गई। लेकिन गर्मी के दौरान तेज आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते सभी 23 झुगियां जल कर राख हो गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग को शांत किया। 2 घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया।  यहां पर प्रवासी ठेकेदार भगवान दास की लेबर थी और यह ठेकदार स्वयं भी इन्हीं के साथ झुगियो में रहता था। सभी प्रवासी कामगार यूपी के रहने वाले थे। आग से नेत्र पाल, शेखर, अवदेश, शेर पाल, सतेंद्र, नरबीर, मुनीष, संदीप, राम निवास, भूरे राम, विक्रम, भगवान दास, अजीत, विकास, इंद्रजीत, आदेश, विनोद, अक्षय, प्रदीप, पुष्पेंद्र, धर्मवीर, आदेश व देशपाल की झुगी जल कर नष्ट हो गई। ठेकेदार भगवान दास ने बताया कि उसने बैंक की किश्त जमा करानी थी। उसने बैंक से एक लाख 85  हजार रुपये किश्त जमा करानी थी वह भी आग के भेंट चढ़ गए। यह पैसा उसने कुछ बैंक से निकाला था और कुछ पैसा लोगों से उधार लिया था। बद्दी के तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह ने मौके देखा और इन सभी प्रवासी मजदूरों को खाने पीने व ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई। उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी के दौरान सभी कामगार पेड़ के नीच ेबैठे थे जिससे कोई जानमान का नुकसान नहीं हुआ है। कामगारों के  कपड़े, आनाज व पैसा जल गया है। इन सभी को ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *