Himachal News: बद्दी में धूमधाम से मनाया गया 11वा अंतरास्ट्रीय योग दिवस

Written by

in

बच्चे, बूढे व महिलाओं ने लिया बढ़चढ़ कर भाग 

दून विद्यायक राम कुमार चौधरी रहे मुख्यातिथि

बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के दशहरा मैदान में 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस योग दिवस में बच्चे ,बूढ़े  व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व जीवन मे योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधिवत दीप जलाकर व मंत्र उच्चारण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को योग करवाए गए वह योग के महत्व के बारे में बताया गया ।इस मौके पर रामकुमार चौधरी ने कहा कि योग जीवन में  बीमारियों को दूर रखता है।

यह केवल आज के दिन ही नहीं बल्कि हमें अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा सुबह उठकर सबसे पहले 30 मिनट योग को देने चाहिए ताकि हमारा शरीर बीमारियों से दूर रहे । उन्होंने कहा कि पहली बार योग दिवस को बद्दी में सरकारी स्तर पर मनाया गया है। इसे हर वर्ष इसी यरह मनाया जाएगा।उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को बधाई दी । कार्यक्रम के आयोजक आयुष विभाग व नगर निगम विभाग को सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में भाग ले रहे स्कूली बच्चे ,आशा वर्कर्स सफाई कर्मचारी व रोजाना बिलावली में क्रिकेट खेलने वाली टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग बद्दी की ओर से  निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया जिसमें डॉक्टरो दवाई लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया ओर उन्हें परामर्श दिए गए। इस मौके पर बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी तोमर, तहसीलदार  सतेंदर,सुमित आज़ाद, दिग्विजय ठाकुर, योगेश्वर नेगी, नितिन, अंकित, पूर्व पार्षद संजीव कुंडल्स, मनोनीत पार्षद कुलदीप, सुरेश शर्मा, आयुष विभाग के एसडीएमो डॉ नीरज जुल्का, वीरेंदर कौशल, अमरीक ठाकुर, अजय ,ड़ॉ सुनील, ड़ॉ सुनीला नेगी, डॉ बबिता, ड़ॉ सपना , हैप्पी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *