Jalandhar News: व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में 2 गिरफ्तार

जालंधर/ENS: देहात के थाना सिटी नकोदर की पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले मे की जांच के दौरान खजिंदर सिंह उर्फ़ सन्नी निवासी नवापिंड डोनेवाल, रमनदीप, आदित्य राय उर्फ़ मनीष तथा सैम निवासी पुरेवाल कॉलोनी नकोदर को नामजद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए SSP हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार शहर के एक नामी व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगी जा रही थी। इस संबंध में थाना सिटी नकोदर में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 64, 21.06.2025, आईपीसी 308(5), 351(3), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग दो टीमें बनाई गईं और तकनीकी तौर पर कार्य करते हुए आरोपी आदित्य राय उर्फ़ मनीष और सैम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से फिरौती मांगने के लिए उपयोग किए गए तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आदित्य राय उर्फ़ मनीष ने दो अन्य फिरौती के घटनाक्रमों को स्वीकार किया है। जिनमें रमनदीप की ओर से 30 लाख रुपये की फिरौती नरिंदरपाल (शाम ज्वेलर, लोहिया) से मांगी गई थी और उसी के कहने पर शाम ज्वेलर, लोहिया की रेकी की गई थी। इस संबंध में धारा 61, 03-05-2025, आईपीसी 308(5), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। रमनदीप की ओर से 2 करोड़ रुपये की फिरौती राजवंत सिंह राजा (पेट्रोल पंप) से मांगी गई थी और पेट्रोल पंप की भी रेकी की गई थी। इस संबंध में मुकदमा संख्या 85, दिनांक 17-10-2024, आईपीसी 308(5) के तहत थाना लोहिया में दर्ज है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया गया है। तांकि आरोपियों से अपराधों के बारे में पता लगाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *