Jalandhar News: इस इलाके में आग लगने से मचा हड़ंकप, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में सोढल रोड़ कोट बाबा दीप सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से धुंआ दूर से दिखाई दे रहा है। वहीं हादसे को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है। गली में तारें ज्यादा नीचे होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी को गली में जाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। वहीं लोगों की मदद से तारों को ऊपर किया जा रहा है। जिस घर में आग लगी है, उनका कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।

हालांकि कुछ लोगों द्वारा घर में सिलेंडर फटने का कहा जा रहा है। लेकिन परिवार द्वारा सिलेंडर फटने की पुष्टि नहीं की जा रही। घटना में घर की नीचे कमरे में भीषण आग लगी हुई है। गली में तारें नीचे होने के कारण कड़ी मशक्कत करके दमकल विभाग की गाड़ी को घटना स्थल पर लोगों की मदद से पहुंचाया गया। जहां दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं स्थानीय महिला ने कहा कि घर की छत से उसने देखा कि एसी की तारों में आग लगी। जिसके बाद उन्होंने घर के सदस्यों को आग लगने की सूचना दी।

इस दौरान महिला ने कहा कि सिलेंडर फटने के बाद धमाके की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। धमाके की आवाज के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर ट्रांसफार्मर को बंद करवा दिया गया। इस दौरान लोगों ने कहा कि बिजली विभाग को पहले भी आग लगने की सूचना के दौरान तारों को ऊपर करने के लिए कहा गया था। इलाका निवासियों का कहना है कि कई बार तारों को लेकर बिजली विभाग को कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान घर पर सदस्य मौजूद नहीं है। आग लगने की सूचना परिवारिक सदस्यों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी है, वह परिवारिक सदस्य कश्मीर गए हुए है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *