Jalandhar News: कैंटर और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, सड़क पर बिखरे सिलेंडर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया में राधा स्वामी सत्संग घर के सामने सड़क हादसा हो गया। जहां पठानकोट से लुधियाना की तरफ जा रहे बजरी के भरे टिप्पर ने सड़क किनारे खड़े गैस सिलेंडर के भरे कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में गैस सिलेंडर का कैंटर सड़क पर पलट गया और भरे हुए गैस सिलेंडर सड़क पर गिर गए। घटना में 2 व्यक्तियों को चोटें आईं हैं। वहीं हादसे में टिप्पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि टिप्पर का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स और गोराया पुलिस, 112 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी देते हुए साहिल नामक व्यक्ति ने बताया कि वह पठानकोट से बजरी का टिप्पर लेकर आ रहा था और लुधियाना जा रहा था। इस दौरान स्टेयरिंग रॉड फ्री होने के कारण यह हादसा हो गया।

वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें जालंधर से कंट्रोल रूम से फोन आया कि राधा स्वामी सत्संग घर के पास टिप्पर ने सिलेंडर से भरे कैंटर में टक्कर मार दी। घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करतार सिंह ने कहा कि वह सिलेंडर लेकर जालंधर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सिलेंडर का कैंटर खड़ा किया हुआ था। वहीं तेज रफ्तार बजरी से भरे टिप्पर ने उनके कैंटर में टक्कर मार दी। घटना में उनकी बाजू पर गहरी चोटें आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *