Jalandhar से कांग्रेस विधायक परगट सिंह और किक्की ढिल्लों ने दिया इस्तीफा

जालंधर, ENS: लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। इस उपचुनाव के नतीजे जारी होने के बाद कुछ ही घंटों में भारत भूषण आशु ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं आशु का सर्मथन करने वाले जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने भी अब कार्यकारी अध्यक्ष और फरीदकोट से पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने भी कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया है।

ऐसे में अब एक बार फिर से कांग्रेस में रार बढ़नी शुरू हो गई है। जिसको लेकर काफी समय से कहा जा रहा था कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है। हालांकि नेता इस अंदरूनी कलह की पुष्टि नहीं कर रहे है। बताया जा रहा है कि विधायक परगट सिंह और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं।

फिलहाल इस मुद्दे पर किसी भी कांग्रेसी नेता की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि किक्की ढिल्लों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और उन्होंने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। बीते दिन आशु ने बैंस ब्रदर्स पर लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि वह बैंस ब्रदर्स को कांग्रेस का नेता ही नहीं मानते है। जबकि बैंस को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिदंर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी में शामिल करवाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *