Punjab News: बिक्रम मजीठिया का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड

Written by

in

मोहालीः विजिलेंस की टीम ने अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली ले गई। आज मजीठिया का मेडिकल करवाने के बाद विजिलेंस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां विजिलेंस की टीम को कोर्ट से मजीठिया का 7 दिन के रिमांड हासिल हुआ है।

इस मामले में मजीठिया की अगली पेशी 2 जुलाई को होगी। कोर्ट में सरकारी वकील की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने पद का दुरुपयोग कर आए से अधिक संपत्ति इकट्ठा की है। इसलिए उनकी सभी कंपनियों की जांच करना जरूरी है, जिसके लिए इन्हें मोहाली से बाहर भी ले जाना पड़ेगा। वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह क्लियर ने दलील रखते हुए कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मुकदमा किया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से जी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है, उसे रिपोर्ट को भारत की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज कर दिया गया है। बता दें कि बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस द्वारा 540 करोड़ रुपए के ड्रग मनी केस में बीते दिन गिरफ्तार किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *