Jalandhar News: Civil Hospital में दामाद ने चलाई गोलियां, मां की हालत गंभीर

जालंधर, ENS: करतारपुर के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब दामाद ने सरेआम अस्पताल में घुसकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में सास के सिर में गोली मार दी। इस घटना में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अस्पताल में मौजूद स्टाफ और लोगों में दहशत मच गई। गोली से गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे जालंधर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि व्यक्ति ने पत्नी पर चलाई 2 गोलियां चलाई, लेकिन वह दीवार पर जा कर लगीं। गोली चलने की घटना के बाद सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करतारपुर विजय कवर व थाना प्रमुख इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार ज्योति गांव ब्रह्मपुर की रहने वाली है। उसकी शादी कपूरथला के गांव औजला के सुखचैन सिंह से हुई है। उसका पति उससे मारपीट करता था। पिटाई के चलते ही वह सिविल अस्पताल करतारपुर में उपचाराधीन थी। सोमवार शाम उसकी मां कुलविंदर कौर उसके साथ मौजूद थी, तभी उसका पति सुखचैन सिंह अचानक सिविल अस्पताल पहुंचा और अपनी पिस्तौल से अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
सिर में गोली लगने से ज्योति की मां कुलविंदर कौर बिस्तर से जमीन पर गिर पड़ीं। सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज अस्पताल स्टाफ दहशत में आ गया और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि गोली कुलविंदर कौर के सिर के आर-पार हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से जालंधर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी विजय कवर के अनुसार आरोपी सुखचैन सिंह मौके से फरार हो गया, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक जब आरोपी ने पिस्तौल निकाली तो देखकर सब हैरान हो गए। जिस महिला को गोली लगी, उसने अपना बचाव करनी की कोशिश भी की। लेकिन गोली उसके सिर के आरपार हो गई और जनरल वार्ड में खून ही खून हो गया। तुरंत डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने चलाने की कोशिश की। लेकिन उसका बचाव हो गया और दो गोलियां दीवार पर लगी। इस घटना से पूरे करतारपुर में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है पिस्तौल अवैध है या वैध। इस तरह से सरेआम गोलियां चलना पुलिस पर सवालिया निशान है। आखिर सिविल में घुस का कोई कैसे वारदात को अंजाम दे सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *