Punjab News: आवारा पशु से टकराकर पलटा छात्रों से भरा ऑटो, 8 घायल

कपूरथलाः जिले में बजरंगपुर के पास आज सुबह आवारा पशुओं से छात्रों से भरा ऑटो टकराकर पलट गया। इस हादसे में 8 विद्यार्थी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही लोग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायल बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर आशिष पाल ने बताया कि आज सुबह 8 विद्यार्थी घायल हालत में इमरजेंसी वार्ड में लाए गए।

जिनमें से 4 विद्यार्थियों के चोटें गंभीर लगने के कारण टेस्ट और एक्सरे करवाने के लिए कहा गया है। जबकि 4 विद्यार्थियों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से भरी एक ऑटो केंद्रीय विद्यालय कपूरथला जा रही थी कि बजरंगपुर के पास अचानक एक आवारा पशु से टक्कर के कारण ऑटो पलट गई, जिस कारण 8 विद्यार्थी घायल हो गए। उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ऑटो में 15 विद्यार्थी सवार थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *