Punjab News: एक्शन में सरकार, जल्द बेअदबी, SYL, ड्रग्स सहित उद्योगपतियों के मुद्दों पर हो सकता है फैसला

Written by

in

मोहालीः पंजाब सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 10 और 11 जुलाई को सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। कैबिनेट की बैठक जल्द बुलाकर इसे मंजूरी दी जा सकती है। पंजाब के लिए विधानसभा स्पेशल सेशन ऐतिहासिक होगा। सूत्रों के अनुसार, विशेष सत्र में बेअदबी के खिलाफ कानून पास होगा। लंबे समय से पंजाब में बेअदबी के खिलाफ कानून बनाने की मांग होती रही है। वहीं बैठके में ड्रग्स तस्करी को लेकर सख्त निर्णय लिए जा सकते हैं।

इसके साथ ही सतलज यमुना लिंक नहर (SYL) को लेकर रणनीति तैयार करने पर चर्चा हो सकती है। पंजाब में ‘ड्रग फ्री पंजाब’ अभियान की अगली कड़ी में डी-एडिक्शन क्लिनिक खोलने, रिहैबिलिटेशन पर फोकस और ड्रग तस्करी रोकने के लिए कानून में कड़े नियम लाए जा सकते हैं। फिलहाल नशे की रोकथाम के लिए ग्राउंड स्तर पर सरकार काम करने में जुटी हुई है। वहीं SYL विवाद 1982 से लंबित है। केंद्र की तरफ से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद को शांत करने के लिए बैठक 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित है।

इसके चलते सरकार केंद्र का रुख देखते हुए इस पर भी निर्णय ले सकती है। इससे पहले 7 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सीएम आवास पर सुबह 10.30 बजे यह बैठक होगी, जिसमें उद्योगपतियों को विशेष राहत मिल सकती है। लुधियाना उप चुनाव के बाद से ही सरकार उद्योगपतियों को राहत देने के संबंध में बड़े फैसले ले रही है। इससे पहले भी पिछली बैठक में भी कैबिनेट ने औद्योगिक प्लॉट हस्तांतरण नीति को मंजूरी दी थी, जिसके तहत औद्योगिक प्लॉटों पर अब होटल, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल और हॉस्टल बना सकेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *