Punjab News: Italy से लौटे पुलिस कर्मी के बेटे की हुई मृत्यु

कपूरथला: जालंधर के पडोसी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहा हाल ही मे विदेश से लौटे पुलिस कर्मी के बेटे का शव मिला है । मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक का शव सड़क से गुजर रहे लोगो ने गांव से डैणविंड जाने वाले रास्ते पर देखा और पुलिस को सूचित कर दिया। मृतक दो दिन पहले ही Italy से लौटा था।

इस मामले मे थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। जहा मृतक के पिता एएसआई नरिंदर सिंह बैंस ने शव की पहचान करवाई। मृतक की मां सरबजीत कौर वर्तमान में गांव डैणविंड की सरपंच हैं और एएसआई नरिंदर सिंह फिलहाल जिला अदालत परिसर में सुरक्षा टीम में तैनात है।

मृतक अमनदीप के पिता ने बताया कि वह रात से घर नहीं लौटा था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। इस मामले को नशे की ओवरडोज़ के एंगल से भी देखा जा रहा है। क्योकि इस इलाके मे नशेड़ियों के चौकाने वाले आंकड़े सामने आये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *