Jalandhar News: विदेश भेजने का झांसा देकर एजेंट ने ठगे 7.50 लाख, मामला दर्ज

जालंधर, ENS: विदेश भेजने का झांसे देकर एजेंट ने व्यक्ति से 7.50 लाख रुपये ठग लिए न तो व्यक्ति को विदेश में भेजा न पैसे वापस किए। हुसैनपुर कपूरथला के रहने वाले मंगा ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी और पुलिस ने जांच के बाद आरोपी एजेंट गुनीत चावला वासी संत नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन एजेंट पुलिस की पहुंच से बाहर चल रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में कपूरथला के रहने वाले मंगा ने बताया कि वह किसी जानकार के जरिए एजेंट के संपर्क में आया था, जिसके बाद उसने एजेंट से संपर्क किया तो उसने झांसा दिया कि वह उसे अमेरिका में भेज देगा, जिसके बाद उसने परिवार के साथ बात कर पासपोर्ट और कुछ रुपये एजेंट को दे दिए। पैसे लेने के बाद एजेंट ने हर बार नया नया बहाना बना कर उससे कुल 7.50 लाख रुपये ले लिए लेकिन दिए हुए समय में वीजा नहीं लगा।

कुछ समय के बाद एजेंट ने काल उठानी बंद कर दी, जिसके बाद उसने एजेंट से दोबारा मिलने की कोशिश की लेकिन एजेंट नहीं मिला, जिसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। वहां से उसकी शिकायत थाना छह की पुलिस को भेज दी गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित एजेंट एजेंट संत नगर के रहने वाले गुनीत चावला के खिलाफ धोखाधड़ूी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है लेकिन आरोपित एजेंट फरार चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *