Jalandhar News: ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में महिला की मौत, 2 घायल

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे के अंतर्गत आते वाली लोहियां-मखू सड़क पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठी महिला मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए।

वहीं घटना में जहां मृतक महिला के पति को चोटें आई हैं, वहीं ट्रक ड्राइवर के पैर और टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना लोहियां की पुलिस को दे दी गई है।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लाभ सिंह के बताया कि हादसे घायलों को एबुलेंस की मदद से नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *