Jalandhar News: ओवरलोड स्कूल बस के खिलाफ पुलिस का एक्शन, लगा था बाइक का नंबर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर के पास पुलिस ने नाकेबंदी करके ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने वाले वाहनों के खिलाफ एक्शन लिया। इस दौरान पुलिस ने श्री राम चौक पर बसों की चैकिंग की। जहां उस समय भारी हंगामा हो गया, जब पुलिस ने बस को रोककर खामिया पाए जाने पर बस का चालान काट दिया। इस दौरान स्कूल बस में चालक ने ओवरलोड बच्चे बिठाए हुए थे। पुलिस ने बस को रोककर उसका चालान काट दिया।

मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने कहा कि आज बसों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक बस को रोका गया, जिसका ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट, बस की नंबर प्लेट का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि हमें निर्देश मिले हैं कि बच्चों को ले जाने वाली बसों की रूटीन चेकिंग की जाए। चेकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि इस स्कूल का एक ड्राइवर नियमों का पालन नहीं कर रहा था, इसलिए उसका चालान काटा गया है।

पुलिस के अनुसार बस में 51 सीटें हैं, लेकिन बच्चों को 81 बिठाया गया था। इसके साथ ही बस पर नंबर मोटरसाइकिल का लगा हुआ था। बस ड्राइवर के मुताबिक वह पिछले 6 महीने से स्कूल में नौकरी कर रहा है और उसे कुछ पता नहीं है। जो भी आदेश स्कूल से आते हैं, उसी के अनुसार वह काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर ने वर्दी भी नहीं पहनी हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *