Jaladhar News: आज से ही बसों की हड़ताल शुरू, देखें वीडियो

कल देश भर में हड़ताल का ऐलान

जालंधर (ENS): देश भर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है। दरअसल, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ये ऐलान किया है। वहीं जालंधर में अभी से बसें चलनी बंद हो गई है। बस स्टैंड पर आज देर शाम से ही सनाटा छा गया है। जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर स्थगित करते आ रहे हैं।

कुछ समय पहले कबाना होटल में मुख्यमंत्री के साथ नेताओं की बैठक हुई थी, उस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ठेकेदारी सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा। यूनियन का कहना है कि 3 साल हो गए, उनकी मांगे अभी तक पूरी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट, मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को भी लिखित में पत्र दिया है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रहीं। जिसके चलते उन्होंने 3 दिन हड़ताल करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा पहले ही पंजाब में 3 दिन के लिए पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज के ठेका मुलाजिम हड़ताल पर जाने का ऐलान किया जा चुका है।

ऐसे में आज से ही यह हड़ताल शुरू कर दी गई है। कल से बसों का चक्का जाम किया जाएगा। यह एलान पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा किया जा रहा है। यूनियन के मुताबिक 9जुलाई से हड़ताल शुरू होगी और 11 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं माना जा रहा है कि चुनावी राज्य होने के कारण बिहार में इसका असर दिखाई दे सकता है।

साथ ही गैर-भाजपा शासित राज्यों में भी आम जनजीवन पर बंद का असर हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाओं से लेकर कोयला खनन तक के क्षेत्रों के 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी इस देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा से सकते हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के अनुसार, भारत बंद का उद्देश्य केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ विरोध करना है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *