Jalandhar News: फिल्मी स्टाइल में चोर एक बाइक छोड़कर दूसरी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं चोर द्वारा फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, उक्त चोर ने पहले लक्ष्मीपुरा से स्पलेंडर बाइक नंबर पीबी 08 सीएम 5084 चोरी की। जिसके बाद वह उक्त स्पलेंडर बाइक लेकर आदर्श नगर पहुंचा। जहां दिन दहाड़े 4.45 बजे उक्त चोर कृष्णा नगर में घर के बाहर खड़ी होंडा शाइन बाइक लेकर फरार हो गया।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि हेलमेट पहने चोर आता है और स्पलेंडर बाइक को घटना स्थल पर खड़ा करता है। जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में वह दूसरी बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। वहीं पीड़ित हनीश अरोड़ा ने बताया कि चोर स्पलेंडर बाइक उनके घर के बाहर छोड़ गया और उनकी होंडा शाइन बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

पीड़ित ने जब स्पलेंड बाइक के साथ लटके बैग की छानबीन की तो बैग से एक डायरी बरामद हुई। जिसके बाद उक्त डायरी से नंबर निकालकर फोन किया तो हनीश को पता चला कि उसकी स्पलेंडर बाइक भी चोरी हो गई है। जिसे फोन करके हनीश ने बताया कि उसकी बाइक कृष्णा नगर में खड़ी है। उक्त स्पलेंडर बाइक चालक राजमिस्त्री है। वहीं पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *