Jalandhar News: Highway पर पलटी गाड़ी, भीषण सड़क हादसे में 33 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रसूलपुर-रायपुर बलां में वरना गाड़ी बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय हरमनदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नजदीक बंसल गैस एजेंसी पठानकोट के रूप में हुई है। इस भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से हरमनदीप सिंह को उपचार के लिए कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना लोगों द्वारा थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एसआई रजिंदर सिंह तुरन्त पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरमनदीप सिंह पठानकोट से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार रायपुर पुली के पास पहुंची, तो अत्यधिक रफ्तार के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार से व्यक्ति चला रहा था। गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *