जालंधर/(ENS): कांग्रेस पार्टी के पार्षद और आप नेता के बीच जमकर लात घूंसे चलने का मामला सामने आया है। जानकरी के मुताबिक जेल रोड पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर मे क्रिया से निकलते समय पार्किंग मे दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हो गए।
यह लड़ाई Ward No. 66 के कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ और इसी वार्ड से चुनाव हारे आप प्रत्याशी निखिल अरोड़ा के बीच हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नेताओ की पार्किंग मे पहले कहा सुनी हुई थी। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद दोनों और उनके समर्थक आपस मे भिड़ गए। इस मामले मे बंटी नीलकंठ ने कहा कि उनसे चुनाव हारने के बाद से ही निखिल किसी न किसी बहाने झगड़ा करने की फिराक मे था। निखिल ने हर्ष नाम के व्यक्ति से दुकान किराये पर ली थी। दो सालो से किराया भी नहीं दिया था। हर्ष उनका समर्थक है, इसलिए निखिल उनसे खार खाता है। वही निखिल अरोड़ा ने कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओ को दे दी है। पार्टी का फैसला आने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों नेताओ ने झगडे के बाद सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।Jalandhar News: कोंग्रेसी पार्षद और आप नेता हुए आमने-सामने, जमकर चले लात घूंसे

Leave a Reply