Jalandhar News : जमीनी विवाद मेें पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

राइफल, ट्रैक्टर, जाली दस्तावेज बरामद 

जालंधर (ens) : एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर थाना फिल्लौर की पुलिस ने कडियाना गांव में जमीनी विवाद मामले को सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला, गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरा, गुरजीत कौर, हरजीत कौर और बलविंदर सिंह निवासी फिल्लौर के कडियाना गांव के तौर पर हुई है।

इस संबंध मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि पुलिस ने अवैध संपत्ति पर कब्जा करने और जालसाजी के मामले मे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 बोर राइफल, एक ट्रैक्टर, एक महिंद्रा जाइलो कार, फर्जी दस्तावेज और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए है।
शिकायतकर्ता ने फिल्लौर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 बोर की राइफलों से लैस कुछ हमलावरों उनके घर में घुस आए हैं और हवा में फायरिंग करने लगे।जिसके बाद हमलावरों ने जबरन उनका ट्रैक्टर पर कब्जे मेें ले लिया।

आरोपियों ने दबाव बनाकर शिकायतकर्ता के पिता पर भी खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव भी डाला। एसपी जसरूप कौर बाठ के नेतृत्व में और डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल, एसएचओ फिल्लौर ने टीम बनाकर कुछ ही घंटों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2), 125, 126(2), 191(3), 190, 304, 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपी हरवीर सिंह उर्फ ​​हैरी और हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *