Jalandhar News: Athlete Fauja Singh के निधन पर SSP Virk का आया बयान, मिले अहम सबूत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दुनिया भर में अपने अद्भुत मैराथन रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर एथलीट फौजा सिंह का बीते दिन निधन हो गया। 114 साल के फौजा सिंह को जालंधर में उनके घर के बाहर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान वह सैर के लिए निकले थे। देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल फौजा सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि आदमपुर थाने के अंतगर्त आते ब्यास गांव के रहने वाले फौजा सिंह बीते दिन दोपहर 3 बजे खाना खाने के बाद सैर करने के लिए निकले।

जहां जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कार ने फौजा सिंह को हिट कर दिया। इस सड़क हादसे में घायल फौजा सिंह को श्रीमन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां देर शाम 7 बजे ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में मृतक फौजा सिंह के बेटे के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की सीआईए सहित अलग-अलग टीमों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद में अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि घटना के दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही काफी होती है, ऐसे में टीमों द्वारा उक्त वाहन की जांच की जा रही है। वहीं आसपास के लोगों के अनुसार इनोवा, स्कॉर्पियों, फॉर्च्यूनर सहित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की आंशका है।

मौके पर गाड़ी के बंपर टूटने के कुछ पार्ट पुलिस टीम के हाथ लगे है। उक्त गाड़ी के पार्ट्स की मकैनिक द्वारा जांच की जा रही है। जिसके बाद जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर आज मामले की जानकारी देते हुए छोटे बेटे हरबिंदर सिंह ने बताया कि संस्कार 2 से 3 दिन में पिता का किया जाएगा। परिवार के बाहर से आने पर ही संस्कार किया जाएगा। बेटे ने बताया कि बीते दिन 3.10 बजे पिता सैर करने के लिए निकले थे। इस दौरान वह घर पर नहीं और लेबर काम कर रही थी। जिसके बाद उन्हें फोन आया कि हाईवे पर सफेद रंग की कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद अस्पताल में लेकर गए, जहां ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं पुलिस कार की जांच कर रही है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के बाद असल कार का पता लग पाएगा। बेटे ने कहा कि वह रोजाना सुबह और शाम को सैर करते थे। पिता अक्सर गांव में चक्कर काटते थे।

गांव में अक्सर बैठकर शाम को घर आते और अभी भी फिट थे। बेटे ने कहा कि उनके दोस्तों ने घटना की सूचना दी और वह अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कहा कि सिर में खून के धब्बे है। फिलहाल फौजा सिंह की हालत में सुधार है। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा पिता के टेस्ट करवाए गए। इस दौरान पिता ने खुद सिर के नीचे हाथ रखा हुआ था, लेकिन जब आईसीयू में लेकर जाने लगे तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने लगी। जिसके बाद इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां शाम 6 बजे पिता का निधन हो गया। बता दें कि फौजा सिंह की मौत ने पूरे खेल जगत और उनके चाहने वालों को गहरे शोक में डुबो दिया है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *