मशहूर एक्टर को पड़ा दिल का दौरा, खुद दी इस बात की जानकारी बोले – ‘आप जो हैं उसके आभारी रहें’

Written by

in

पंचायत सीरीज से घर-घर में मशहूर होने वाले एक्टर आसिफ खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को सोमवार की रात में दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तुरंत ही इलाज मिलने के कारण एक्टर की जान अभी खतरे से बाहर है। वहीं उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

खुद दी फैंस को जानकारी

इस बात की जानकारी आसिफ खान ने खुद फैंस को दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि – ‘पिछले 36 घंटों से इसे देखने के बाद मुझे एहसास हुआ है कि जीवन छोटा है एक दिन को भी हल्के में न लें, एक पल में सब कुछ बदल सकता है। आपके पास जो भी कुछ हैं और आप जो हैं उसके लिए आभारी रहें। याद रखें कि आपके लिए कौन ज्यादा जरुरी है और हमेशा उनकी कद्र करें। जीवन एक उपहार है और हम धन्य हैं’।

मैं बहुत आभारी हूं

एक और स्टोरी शेयर करते हुए आसिफ ने लिखा कि – ‘पिछले कुछ सालों से मुझे कुछ हेल्थ इश्यूज हो रहे हैं जिसके कारण मुझे अस्तपाल जाने की जरुरत पड़ी। मैं आपको बताते हुए अच्छा लग रहा है कि अब मैं रिकवर हो रहा हूं और अच्छा महसूस हो रहा हूं। मैं आप सबसे प्यार और दुआओं का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं जल्द वापिस आऊंगा। मुझे अपनी दुआओं में याद रखने के लिए धन्यवाद’।

इन फिल्मों में दिख चुके हैं एक्टर

आपको बता दें कि एक्टर पंचायत के अलावा ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक’ और कई मशहूर वेब सीरिज में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘द भूतनी’ और ‘काकुड़ा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *