एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी बने Parents, कपल के घर आई नन्ही परी

Written by

in

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। शादी के दो साल बाद कपल पेरेंट्स बन गए हैं। सूत्रों की मानें तो कपल ने बेटी के ग्रैंड वेलकम की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा को डिलीवरी के लिए मुंबई के गोरेगांव में स्थित एन.एच. रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्ट्रेस की नॉर्मल डिलीवरी हुई है और वो और बेबी दोनों ही हेल्दी हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

मुंबई पहुंचा सिद्धार्थ का परिवार

सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा का परिवार दिल्ली से मुंबई आ चुका है ताकि वह कपल की इस खुशी में शामिल हो पाएं। कियारा के मायके और ससुराल वाले दोनों ही नन्ही परी के ग्रैंड वेलकम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- हमारे दिल भर चुके हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल चुकी है। हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है। सिद्धार्थ और कियारा की इस पोस्ट के बाद कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा कि – ‘बहुत बहुत बधाई’। एक्ट्रेस राशि खन्ना ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘आप दोनों को बहुत बधाई हो’। वहीं फैंस भी कपल को खूब सारी बधाईयां दे रहे हैं।

जैसलमेर में की थी दोनों ने शादी

आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म शेरशाह में एक साथ काम किया था। शूटिंग के सेट पर ही एक-दूसरे ने दोनों को डेट करना शुरु किया था। इसके बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली थी। दोनों की शादी काफी इंटिमेट थी इसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के एक साल बाद फरवरी 2024 में कपल ने खूबसूरत अंदाज में गुड न्यूज शेयर की थी।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

प्रेग्नेंसी के कारण छोड़ी मूवी

आपको बता दें कि कियारा अडवाणी फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ दिखने वाली थी लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी। एक्ट्रेस अभी मेटरनिटी ब्रेक पर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *