Jalandhar News: फौजा सिंह के घर पहुंचे पूर्व मंत्री Kuldeep Dhaliwal, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने देर रात फौजा सिंह की मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए 30 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज फौजा सिंह के घर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल पहुंचे, जहां उन्होंने फौजा सिंह के परिवार के साथ दुख सांझा किया।

मीडिया से बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि बापू सिख कौम और पंजाब की शान थे। मेराथन दौड़ा में दुनिया भर में उन्होंने जो नाम रोशन किया, उसे भूला नहीं जा सकता। धालीवाल ने कहाकि कल विधानसभा सत्र में फौजा सिंह के निधन के कारण मन खराब हो गया था। उन्होंने पुुराने पलों को याद करते हुए कहा कि जालंधर में उपचुनाव के दौरान वह आदमपुर हलके के इंचार्ज थे। उस दौरान वह बापू के ढाबे से खाना खाने कई बार आए, लेकिन उस दौरान बापू कनाडा दौरे पर थे।

उन्होंने कहा कि आज वह पंजाब सरकार की ओर से परिवार के साथ दुख सांझा करने आए है। धालीवाल ने कहा कि परिवार के साथ हर समय परिवार खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज परिवार को वह श्रद्धाजंलि देने पहुंचे है। वहीं फौजा सिंह के नाम पर स्मारक बनाए जाने को लेकर धालीवाल ने कहा कि इसके लिए सरकार से बात की जाएंगी और उनकी यादों को स्मारक के रूप में याद रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *