Punjab News: प्लाट में खेल रहे 3 मासूम बहनों की करंट लगने से मौत

Written by

in

पटियालाः पातड़ा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां प्लाट में खेल रही बच्चियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार करंट लगने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाली तीनों लड़कियां थी। बिहार से पातड़ां में काम करने आए प्रवासी मजदूर परिवार से संबंधित मृतक लड़कियों की उम्र 7 साल, 5 साल और 3 साल बताई जा रही है।

हादसे की शिकार हुई तीनों लड़कियां बहनें थीं, जो हादसे के समय घर में अकेली थीं। मृतक बच्चियों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। जब लड़कियों के माता-पिता काम से लौटे तो तीनों बेटियां घर के अंदर बेहोश पड़ी थीं।

पता चला है कि घर में लगे पंखे की तार लोहे के मेज के बहुत करीब थी, जिस पर तीनों बच्चे सो रही थीं। अचानक पंखे की तार ने लोहे के मेज के एक हिस्से को छू लिया, जिससे मेज में करंट आ गया। करंट लगने की इस घटना से मेज पर सोई हुई तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लड़कियों की पहचान नगमा खातिम (7), रुक्सार खातिम (5) और खुशी खातिम (3) के रूप में हुई है, जो मुहम्मद फारूकीन पुत्र मुहम्मद सलीम निवासी गांव लखरा बस्ती जिला रैय्या (बिहार) की बेटियां हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *