Jalandhar News: जमीन में दबाकर रखी 4030 लीटर जहरीली शराब बरामद

जालंधरः पुलिस ने कार्रवाई करते जमीन में दबाकर रखी बड़ी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की है। मेहतपुर में अवैध शराब बेचने का धंधा करने वालों पर पुलिस पिछले 15 दिन से नजर रख रही थी। जिसके बाद पुलिस ने रेकी की तो मेहतपुर की हवेली टावर कालोनी में भूमिगत अस्थायी डंप का पता चला। जिसके बाद छापेमारी करते 4030 लीटर जहरीली शराब बरामद की। एसपी जांच जसरूप कौर बाठ, डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़, मेहतपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह इस आपरेशन के लिए कई दिन से तैयारी कर रहे थे।

एसएसपी ग्रामीण हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस टीम कुख्यात तस्कर झिलमन सिंह उर्फ निम्मा, जसपाल सिंह उर्फ पाली और जसविंदर कौर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इससे पहले हुई छापेमारी में 68 किलो चूरापोस्त और 150 लीटर केमिकल शराब मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि किलमन सिंह उर्फ निष्मा तस्करी नेटवर्क में जसपाल सिंह उर्फ पालो और गुरदीप सिंह उर्फ दीपा सक्रिय रूप से केमिकल शराब बनाकर आगे बेचते थे। छापेमारी से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *