Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 9 वर्षीय बच्चे को नोंचा, मौत

Written by

in

नाभा: पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। आए दिन कहीं न कहीं आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नाभा ब्लॉक के गांव ढिगी से सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों ने 9 साल के बच्चे को नोंच कर खा लिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है।

मृतक शिवम के पिता राम चंद्र ने बताया कि शिवम और उसकी बहन खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान शिवम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। शिवम के शव को कुत्तों ने नोंच डाला। घटना के दौरान मृतक की बहन भी उसके साथ थी। उसने अपने भाई को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया।

इसके बाद उन्होंने एक महिला को बुलाया और जब तक वह शिवम को बचाने के लिए वहां पहुंची, तब तक शिवम की मौत हो चुकी थी। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उन्हें 9 साल के शिवम नाम के लड़के का शव मिला है। उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के कई निशान थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *