मशहूर फिल्म डायरेक्टर का 86 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Written by

in

बॉलीवुड: दिग्गज फिल्म डायरेक्टर चंद्र बारोट का आज बांद्रा में निधन हो गया है। उनकी उम्र 86 साल थी। उनकी पत्नी दीपा बरोट ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ निधन की खबर कंफर्म की है। उन्होंने बताया कि वह पिछले सात सालों से पल्मोनरी फ्राइब्रोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। बरोट का गुरु नानक अस्पताल में डॉ. मनीष शेट्टी के मार्गदर्शन के अंतर्गत इलाज चल रहा था। इससे पहले उन्हें जसलोक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले 6-7 सालों से थे अस्वस्थ जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर करीबन 86 साल के थे। वह पिछले कुछ समय से फेफड़ों की कुछ दिक्कतों के चलते पिछले 6-7 सालों से अस्वस्थ थे। फरहान अख्तर ने जताया निधन पर दुख बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने भी डायरेक्टर के निधन पर एक पोस्ट शेयर करके शोक व्यक्त किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि – यह जानकर दुख हुआ है कि ओजी डॉन के निर्देशक अब हमारे बीच में नहीं रहे। चंद्र बरोट जी ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

डॉन फिल्म का किया था निर्देशन आपको बता दें कि चंद्र बरोट ने ही ‘डॉन फिल्म’ का निर्देशन किया था। उनके करीबी दोस्त और सिनेमैटोग्राफर-निर्माता नरीमन ईरानी को सपोर्ट करने के लिए किया था जो कि इतिहास में दर्ज हो गया। वहीं डॉन आज ब्लॉकबास्टर फिल्मों में से एक है। निर्देशन में आने से पहले बरोट नस्लीय अशांति के चलते तंजानिया से भारत आ गए थे। बाद में उन्होंने एक्टर और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के साथ सहायक निर्देशक के तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरु किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *