Jalandhar News: Turban Tornado Fauja Singh पंच तत्वों में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि, देखें वीडियो

Governor Kataria और CM Mann ने दी श्रद्धांजलि

जालंधरः दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट, टर्बन टॉरनेडो सरदार फौजा सिंह पंच तत्वों में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सहित कई बड़ी शख्सियतों ने शमूलियत की और उन्हें नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान राज्यपाल कटारिया ने कहा, “फौजा सिंह ने न केवल अपने अद्वितीय साहस और दृढ़ निश्चय से खेल जगत में भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान दिया। उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।” फौजा सिंह, जिन्हें दुनिया ‘रनिंग सिख’ के नाम से जानती है, ने उम्र के सैकड़ों पड़ाव पार करने के बावजूद दौड़ को अपना जुनून बनाए रखा। 100 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने मैराथन पूरी कर पूरी दुनिया को चौंका दिया। लेकिन उनका योगदान सिर्फ खेल तक सीमित नहीं था।

राज्यपाल कटारिया ने बताया, “जब मैंने पंजाब को नशामुक्त करने की मुहिम शुरू की, तो फौजा सिंह स्वयं आगे आए और इस अभियान का हिस्सा बने। वे युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए गांव-गांव गए। उनका जीवन वास्तव में एक प्रेरणास्रोत है।” मुख्यमंत्री मान के साथ पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और अन्य वरिष्ठ नेता भी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहेंगे। फौजा सिंह ने अपनी उम्र को कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। वे 90 वर्ष की उम्र में मैराथन दौड़ में शामिल हुए और 100 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भाग लेकर ‘सेंचुरी रनर’ की उपाधि हासिल की। उनका जीवन सिर्फ खेल जगत के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *