Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी से मारपीट, लोगों में रोष, देखें वीडियो

जालंधर: फिल्लौर के गांव विरक से गुरु घर के ग्रंथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा साहिब के अंदर पाठ पर बैठे ग्रंथी के साथ एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट की गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख जत्थेबंदियों में रोष पाया गया है।

वीडियो देखने के लिए LINK पर CLICK करें

जिसके बाद जत्थेबंदियों के आगुओं द्वारा आज विरक गांव में पहुंचकर घटना का जायजा लिया गया। आल इंडिया सिख सत्कार कमेटी के रविंदर सिंह खालसा ने बताया कि 18 जुलाई की शाम पीड़ित ग्रंथी पाठ पर बैठा था इस दौरान एक व्यक्ति गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुआ और उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट करने लगा।

इस घटना को गांव के लोगों ने 2 दिन छुपाकर रखा लेकिन किसी ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी जिसका पता चलते ही सिख जत्थेबंदियां गांव में पहुंची। गांव की पंचायत ने ग्रंथी के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *