Punjab News: पुरानी रंजिश के तहत व्यक्ति का कत्ल, 21 पर मामला दर्ज

Written by

in

राजपुरा: पटियाला के राजपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति पर हमला कर उसका कत्ल दिया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। वहीं इस संबंध में थाना शंभू ने 21 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना शंभू पुलिस के पास अली निवासी गांव मनसूर थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर हाल निवासी, निकट इंडियन पेट्रोल पंप गांव डाहड़ियां ने बयान दर्ज करवाए कि उनका भाई हारिम (45) अपने भतीजे मखन दीन के साथ भैंसो को चराने के लिए नजदीकी रिलायंस पंप गांव बपरोर के पास जा रहा था और वे उनसे कुछ दूरी पर थे।

इस दौरान चार कारों और एक मोटरसाइकिल पर सवार शरीफ, फरमानू, अमजू, शोकू, जातू सभी निवासी गांव संजुआ थाना राजपाल जिला कठुआ कश्मीर, बागा निवासी गांव हरिया चक कश्मीर, मखन निवासी नजदीक कदीप डेरा अमृतसर रोड बटाला और 11 अन्य अनजान लोग तथा तीन अज्ञात महिलाओं ने तेजधार हथियारों से उनके भाई हारिम पर हमला कर दिया।

जब वे खुद और उनका भतीजा बचाने के लिए गए तो आरोपी उनके पीछे पड़ गए और उन्होंने भागकर जान बचाई। इस दौरान उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर थाना शंभू पुलिस ने बयानों के आधार पर तीन महिलाओं समेत 21 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *