Punjab News: इस जिले में बरसे बादल, मौसम विभाग ने Alert किया जारी, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः सुबह-सुबह मौसम का अलग अंदाज देखने को मिला। मोहाली में हुई बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया। वह लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत की सांस मिली। जो लोग सुबह काम के लिए निकले उन्हें बारिश की वजह से कुछ परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिन तेज बारिश की चेतावनी दी है। आज कई राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते दिन कुछ जगहों को छोड़कर ज़्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहने से तापमान थोड़ा गिरा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब के 12 जिलों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में 12 सेमी या ज्यादा यानी भारी बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला मध्यम बारिश की संभावना है।

बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट सामान्य मानी जा रही है। पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *